नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर AAP नोएडा ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

 आज  आम आदमी पार्टी नोएडा कार्यालय में आप पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वी जयंती पर  विचार गोष्ठी का आयोजन किया व पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण  व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि  दी। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन अपने विचार रखते हुए  कहा कि आज भारत का उत्थान नेता जी के विचारों पर चल कर ही किया जा सकता है नेताजी सदैव अपने आप को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर के रहे ।अतः आज देश के प्रत्येक नागरिक के लिये नेताजी का जीवन अनुकरणीय है नेता जी के विचारों पर चलकर ही हम राष्ट्र को सशक्त कर सकते है।।   
    
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन,जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,श्रमिक विकास संगठन के जिलाध्यक्ष रामजी पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, सरताज अंसारी,मुन्नु चौधरी व विनोद दुबे ,मास्टर जुल्फिकार, इकरामुद्दीन, उमाशंकर व चौधरी अनीश मौजूद रहे