सैकड़ों महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की झाड़ू थामी tap news india

आम आदमी पार्टी महिला शक्ति का कार्यक्रम जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव की उपस्थिति में सैक्टर 49 बरौला में आयोजित किया गया।जिसमें सैकडों महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी बहन मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैशाली सिन्हा , यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष फैजल वारसी , एस सी/एस टी प्रदेश सचिव कुलदीप कुमार , मधुर जी के नेतृत्व में प्रीति उपाध्याय ने केजरीवाल जी के दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई है                    

          किसान नेता राजेश उपाध्याय , प्रवीण शर्मा के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल महिलाओं में अंजू सिंह, शिमला उपाध्याय ,दया शर्मा ,भावना शर्मा ,कमलेश चौहान, साधना शर्मा, मीनाक्षी उपाध्याय, परमिता चौहान, अंजू चौहान के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर बहन मीनाक्षी श्रीवास्तव जी ने केजरीवाल जी के मॉडल पर अपने विचार रखे और पूरे गौतमबुद्धनगर में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई।