आम आदमी पार्टी से जुड़े कई नेता tap news india

रामजी पांडे/दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित एवं भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान होकर आज आम आदमी पार्टी नोएडा कार्यालय सेक्टर 18 पर प्रदेश प्रवक्ता सी०एम चौहान एवं ज़िला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की उपस्थिति में ज़ेवर विधानसभा से कई लोगों ने पार्टी की सदायता ली।इसमें प्रमुख लोग मुकेश प्रधान ग्राम० नगला भटौना पूनम सिंह नगला भटौना ,समयवीर सिंह ग्राम० अहमदपुर चौरौली एवं भूपेन्द्र देव रहे ! ये लोग ज़ेवर विधानसभा में पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगे एवं हर गाँव में जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे ।।                       

             जिला महासचिव  एवं पार्टी प्रवक्ता  संजीव निगम  ने बताया कि नये साथियो को शीघ्र ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी। आज सदस्यता समारोह मे जिला महासचिव संजीव निगम, नॉएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत ,जिला प्रवक्ता डॉक्टर ए के सिंह ,ज़िला उपाध्यक्ष अनिल चेची, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य वीरेन चौधरी व हर्षित श्रीवास्तव, मौजूद रहे ।