आम आदमी पार्टी नोएड़ा ने किया नए साथियों का स्वागत अभिनंदन tap news india

रामजी पाांडे/आज आम आदमी पार्टी ने सेक्टर 20 नोएडा में  दलित विकास परिषद के सौजन्य से सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली सरकार के विधायक व गौतमबुद्ध नगर के पंचायत चुनाव प्रभारी मदनलाल तथा प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नये साथियों का स्वागत किया व पार्टी की टोपी भेंट की।
   इस अवसर पर विधायक मदनलाल ने दिल्ली सरकार की तमाम उपलब्धियों के बारे में उपस्थित लोगो को जानकारी दी और कहा कि अगले वर्ष 2022 में पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी व उससे पहले इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों में में भी भाग लेंगी।मीनाक्षी श्रीवास्तव ने भी उपस्थित लोगों को बताया कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जगह  सी सी टी वी कैमरे लगवाये व बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी व प्रदेश सचिव एस सी/एस टी विंग कुलदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे।

    गौतमबुद्ध नगर जिला महासचिव संजीव निगम ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सभी का धन्यवाद किया।मंच संचालन विनय गागरा व सुनील चंदेल ने किया। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता सुमित्रा चौहान ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस कार्यक्रम में यूथ विंग प्रदेश सचिव मनोज चौधरी,  नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत तथा नोएडा विधानसभा अध्यक्ष मुकुल त्यागी व उपाध्यक्ष गौरव मेहरा, गाजियाबाद एस सी/एस टी जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार,यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी,राजेश उपाध्याय, प्रीति उपाध्याय, सुरेन्द्र भुरांडे,रिंकू प्रधान,हर्षित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।