tap newsनेत्रहीनों के लिए वरदान हैं लुई ब्रेल: संजीव

बदायूं: प्रखर बाल संस्कारशाला के बच्चों ने पूर्व संध्या पर लुई ब्रेल का जन्मदिवस विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया। शिक्षकों और प्रतिशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि लुई ब्रेल दिव्यांगों के लिए वरदान हैं। दुनियां भर के नेत्रहीनों को ब्रेल लिपि देकर उनके जीवन को प्रकाशित किया, ज्ञान की नई रोशनी दी। नेत्रहीन पढ़ने लिखने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा श्रेष्ठ मार्गदर्शक बनकर दिव्यांगों को संजीवनी दें, दिव्यांग बच्चे अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाने, सपनों को साकार करने के साथ समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध हो। ओह बेचारा कितना कष्ट में हैं कहकर बच्चों के आत्मविश्वास में कमी न लाए। 
बड़ा हनुमान मंदिर महंत कमलाकांत महाराज ने कहा कि दिव्यांगजनों को दया दृष्टि की नहीं, प्यार दें। उनमें छिपी रूचिपूर्ण प्रतिभाओं, क्षमताओं और योग्यताओं को निखारें।  
शिक्षक संदीप कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में अद्भुत क्षमताऐं होती हैं। प्रत्येक कार्य को संभव कर दिखाने की अनोखी सामथ्र्य रखते हैं। उन्होंने कहा दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए विद्यालयों में उनका नामांकन सुनिश्चित करें। अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दिव्यांग बालक-बालिकाओं को निःशुल्क प्रारम्भिक शिक्षा उपलब्ध कराने का प्राविधान है।
इस मौके पर रामदास महाराज, हेमंत शर्मा, सौम्या शर्मा, भूमि आदि मौजूद रहे।