हर कोई रह गया हैरान, मुंबई पुलिस ने गटर से निकला 21 लाख का सोना

  Bhopal tap news deepak tiwari 
 मुंबई। मुंबई (Mumbai) की जुहू पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो सोना चुराने के बाद उसे मैनहोल (Manhole) के ढक्‍कन में छुपा दिया करता था। पुलिस ने जब इस शातिर चोर को गिरफ्तार किया, उस वक्‍त वह अपने दोस्‍तों के साथ पार्टी कर रहा था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया उस वक्‍त उसके पास से 21 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए।
ये पूरा मामला मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है। नेहरू नगर इलाके में रहने वाली पूजा अपने परिवार के साथ महाबलेश्वर घूमने गई थीं लेकिन जब वे महाबलेश्वर से लौटीं तो उनके घर पर चोरी हो चुकी थी। घर की जांच करने पर पता चला कि घर में रखे हुए लगभग 21 लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे। पूजा ने घर पर हुई चोरी के संबंध में अपने नजदीकी जूहू पुलिस स्टेशन में जाकर इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई।

 
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जब चोरी हुई उस वक्‍त पूजा के परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने जब इलाके में पूछताछ की तो पता चला कि इलाके के एक लड़के ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बीयर की बोतल के साथ अन्य सामान का ऑर्डर दिया था। बस यहीं से पुलिस को चोर का सुराग मिला।
पुलिस ने बताया कि लड़का नौवीं फेल है और काम की तलाश कर रहा है। जांच में पुलिस को पता चला कि लड़का पार्टी कर रहा है, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने लड़के को शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लड़के ने अपराध स्वीकार कर लिया।लड़के ने बताया कि वह पहले भी चोरी कर चुका है और चोरी के जेवर मैनहोल में छुपाकर रखता था। पुलिस ने लड़के की निशानदेही पर मैनहोल से 21 लाख रुपये के जेवर मैनहोल से बरामद कर लिए हैं।