डेहरा जोहड़ी ग्राम पंचायत के "प्रकाश चंद सैनी" बने प्रदेश सचिव

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जागरूकता अभियान व पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगठन निर्माण की दिशा में राष्ट्रीय स्तर की संस्था स्टैंड विथ नेचर की राजस्थान प्रदेश इकाई का हुआ गठन।
स्टैंड विथ नेचर राजस्थान में पर्यावरण की बेहतरी के लिए और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश भिवानी की अध्यक्षता में जनजागरण अभियान को समर्पित युवाओ की एक राज्य स्तरीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें मुकेश आलराउंड प्रदेश अध्यक्ष, शबनम अजहरी उपाध्यक्ष, नीमकाथाना गुहाला के प्रकाश चंद सैनी प्रदेश सचिव और मयंक जानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
टीम की राजस्थान राज्य इकाई के प्रदेश सचिव प्रकाश चंद सैनी ने बताया की कमिटी का मुख्य उद्देश्य आने वाले दिनों पूरे राज्य में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाना है। इसके लिए राज्यभर के प्रयावर्णविदों के साथ मिलकर पूरे राजस्थान में "पर्यावरण जनजागृति यात्रा " निकाली जायेगी।जिसमें राज्य के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ से स्कूलों और कॉलेज में सेमिनार के माध्यम से  छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।