रियल हीरो का रोल निभाने वाली शिवरानी लोनिया और आशा बंसल

Tap news India deepak tiwari 
सतना सीधी बस हादसे में रियल हीरो का रोल निभाने वाली शिवरानी लोनिया और आशा बंसल ने बताया की  उन्होंने बस को नहर में गिरते देखा और दौड़ पड़े खुद की जान की चिंता किए बगैर पानी से भरी नहर में छलांग लगा दी इस दौरान बस की खिड़कियों से कुछ लोगों को निकलकर बहते देखा तो  उनकी तरफ गईं और एक-एक करके सात को बचा लिया। इनमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।वही यह भी बताया की एक बच्चे को तेजी से बहते भी देखा। लेकिन बचा पाते तब तक वो काफी दूर निकल गया था।

सरदा गांव की शिवरानी लोनिया ने बताया की घटना लगभग ‘सुबह सात से साढ़े सात बजे की  होगी। मैं घर के बाहर बैठी थी। अचानक बस को नहर में गिरते देखा। भाई के साथ मिलकर नहर तरफ भागी और सीधे पानी में कूद गई। बस के पिछले हिस्से का दरवाजा खुला था। हमने एक के बाद छह से सात लोग बहते हुए नजर आने लगे। तैरकर उनके पीछे गईं और एक एक करके निकाला। तब तक गांव के और भी लोग आ गए थे। उनकी मदद से किनारे तक ले आए। बस में 50 के आसपास लोग रहे होंगे। वे बताती हैं कि यहां अकसर जाम रहने के कारण बसें निकलती रहती हैं।’ हादसे के बाद जिला प्रशासन  पुलिस को सुचना दी।

बता दे की देर रात तक 47 शव निकल लिए गए थे ,और सुबह होते ही 2 और शव निकाले गए है। अब तक मृतकों की संख्या 49 हो गई है। जिनमे 7 लोगों को बचाया गया।