मास्क लगाओं नहीं तो लॉकडाउन पक्का मेयर

tap news India deepak 
मुंबई.मुंबई में एक फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां बीते 7 दिन में 24 हजार पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस की संख्या 37 हजार हो गई है। बढ़ते मामलों को देख आज मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर भी सोमवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वे बिना मास्क नहीं पहनेंगे तो मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। किशोरी पेडणेकर अपनी टीम के साथ मुंबई की लोकल ट्रेन में भी गईं। वे कई दुकानों में भी गईं और बिना मास्क के घूम रहे लोगों को फटकार भी लगाई।
मुंबई के इन दो इलाके के लोगों को दी गई चेतावनी
पिछले कुछ दिनों के दौरान मुंबई के चेंबूर और तिलकनगर में कोरोना के सबसे अधिक मामले बढ़ें हैं। मंगलवार तक चेंबूर की 550 हाउसिंग सोसाइटी को लोकल लॉकडाउन लगाने की चेतावनी वाला नोटिस भेजा गया है। BMC ने कोरोना के ज्यादा मामले पाए जाने पर इलाके को सील करने की भी चेतावनी दी है।
मुंबई में 98% केस नॉन स्लम एरिया में बढ़े
कोरोना संक्रमित मामलों में नया ट्रेंड देखा गया है। यहां 98 % केस नॉन स्लम एरिया से आए हैं। मुंबई में कोविड ग्रोथ रेट 0.28 प्रतिशत हो गया है, जबकि महाराष्ट्र का औसत ग्रोथ रेट 0.14 प्रतिशत है। नगर निगम ने इसके लिए लोगों के लापरवाही भरे रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।
बीएमसी ने जारी की गाइडलाइन
बंद सोसाइटी में बहुत जरूरी लोगों को ही आने देने की अनुमति दी जाए।
हाउस मेड, दूधवालों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री दी जाए।
डिप्टी CM ने कही थी लॉकडाउन की बात
इससे पहले मंगलवार को मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर लोग मास्क नहीं लगाएंगे तो सरकार को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। सोमवार को उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने साफ शब्दों में कहा था है कि महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से जरूरत पड़ने में पश्चिमी देशों की तरह राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।