AAP नेता संजय सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

आज आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद माननीय संजय सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के साथ जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सांसद जी के दिल्ली आवास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।पदाधिकारियो ने सांसद जी को पुष्पगुच्छ भेट किया व भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। 

    जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालो में प्रदेश सचिव अशोक कमांडो,जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,जिला प्रवक्ता प्रो ए के सिंह, दादरी प्रभारी हरदीप भाटी,जेवर अध्यक्ष  मुकेश प्रधान,चिकित्सा प्रकोष्ठ के  जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ,प्रदीप सुनाईया,हरिओम जादौन,पंकज अवाना ,प्रवीण धीमान,पूनम प्रधान,जतन भाटी, प्रमोद व रमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।