बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने गरीब बच्चों को उपहार देकर मनाई होली

गोविंद राणा /बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों के साथ होली खेली।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बदायूँ गौरव क्लब के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों को उपहार,रंग एवं मिठाइयां भेंटकर होली मनाई।अमन मयंक शर्मा ने माह कि होली जैसे महापर्व पर हमरा कर्तव्य है कि गरीब बच्चों के चेहरों पर भी त्योहार की मुस्कान बिखेरी जाए।होली का त्यौहार हिन्दू संस्कृति में सबसे बड़ा त्यौहार है इस बार बदायूँ गौरव क्लब का प्रयास ये रहा है कि समाजसेवा द्वारा कुछ गरीब बच्चों की होली भी मनवाई जाए।
इस अवसर पर शिखर सारस्वत,अभिषेक सक्सेना,अर्पित,गौरव पाठक, दिनेश शर्मा,कौशल राठौड़,निशांत पाठक, विभांशु दत्त,पीयूष शर्मा आदि मौजूद रहे।