वाराणसी में व्हीलचेयर पर मैदान में उतरकर दिव्यांग खिलाड़ियों ने जमकर लगाए शॉट्स

tap news India deepak tiwari 
वाराणसी. इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में सीरीज का आखरी चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं। वही काशी के सिगरा स्टेडियम में पहली बार राजर्षि राजित प्रसाद यादव मेमोरियल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पूर्वांचल भर के दिव्यांग खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। दो टीमों में संभव पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी और किंग ऑफ मिर्जापुर के बीच सिगरा स्टेडियम में 16 - 16 ओवर का मैच खेला जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन इसका आयोजन कर रहा हैं। व्हीलचेयर पर बैठ कर खिलाड़ी गेंद को स्विंग करा रहे हैं तो बल्लेबाज चौका, सिंगल और डबल दौड़ कर पूरा कर रहे हैं।
दिव्यांगों ने कहा हम किसी से कम नही हैं, हमे भी मौका मिलना चाहिए
सदस्य, केंद्रीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड ( भारत सरकार ) डॉ उत्तम ओझा ने बताया हमारा छोटा सा प्रयास जिला स्तर पर किया गया हैं। दिव्यंगता मन से होती हैं। मन मजबूत होगा तो कुछ भी किया जा सकता हैं। अटल जी ने कहा था छोटे मन से कोई बड़ा नही होता, टूटे मन से कोई खड़ा नही होता। आगे राज्य और अखिल भारतीय स्तर पर टूर्नामेंट कराया जायेगा। समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल हैं।
खेल का जोश हर दर्द को भूला देता हैं, हम भी दौड़ सकते हैं
दवा व्यवसायी खिलाड़ी संतोष पांडेय ने बताया उनको स्पाइनल में दिक्कत हैं। लेकिन जब मैदान में कप्तानी के लिए उतरा तो जिंदगी का जोश दुगना हो गया। गिरने का डर होगा तो इंसान जरूर गिर जाता हैं। खेल में गिरना भी एक हिस्सा हैं, बस मन मे खड़ा होने का जोश और हिम्मत होना चाहिए। हमारा पूरा गेम नार्मल फॉर्मेट पर ही होता हैं।