जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जागरूकता अभियान

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जागरूकता अभियान व पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगठन निर्माण की दिशा में राष्ट्रीय स्तर की संस्था स्टैंड विथ नेचर की राजस्थान प्रदेश इकाई का हुआ गठन।
स्टैंड विथ नेचर राजस्थान में पर्यावरण की बेहतरी के लिए और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश भिवानी की अध्यक्षता में जनजागरण अभियान को समर्पित युवाओ की एक राज्य स्तरीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें  मुकेश अॉलराउण्डर को अध्यक्ष , शबनम अज़हरी बनेड़ा को उपाध्यक्ष, प्रकाश सैनी सचिव और मयंक जानी कोषाध्यक्ष और राकेश कुमार त्रिपाठी को राज्य कार्यकारिणी  सदस्य मनोनीत किया गया है।
टीम की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती शबनम अज़हरी ने बताया की कमिटी का मुख्य उद्देश्य आने वाले दिनों पूरे राज्य में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाना है। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर राज्य के स्कूलों और कॉलेज में जा कर युवाओं को पर्यावरण के मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा।