इस साल हज पर जाने से पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना पड़ सकता है, सऊदी सरकार कर रही है विचार deepak tiwari

नई दिल्ली इस साल हज पर जाने से पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना पड़ सकता है, सऊदी सरकार कर रही है विचार
रियाद. Tap news India deepak tiwari इस साल हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ सख्त नियमों का पालन करना पड़ेगा। इनमें से एक वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी है। सऊदी अरब के अखबार ओकाज ने सऊदी हेल्थ मिनिस्टर के हवाले से यह जानकारी दी है। मिनिस्टर के मुताबिक- इस साल हज यात्रा पर आने वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मेंडेटरी किया जा सकता है। हमारी सरकार इस पर विचार कर रही है। जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जा सकता है।
जुलाई के पहले नियमों का ऐलान होगा
सऊदी हेल्थ मिनिस्टर तौफीक अल राबिया ने कहा- हज यात्रा के इंतजामों के लिए कमेटी बनाई गई है। हज यात्रियों के वैक्सीनेशन को मेंडेटरी बनाने पर विचार किया जा रहा है। जुलाई के पहले नए नियमों का ऐलान किया जा सकता है। इस बारे में संबंधित स्टाफ को भी गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी।
मक्का और मदीना के एंट्री पॉइंट्स पर हेल्थ वर्कर्स भी तैनात रहेंगे। मक्का और मदीना में ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए भी वैक्सीनेशन मेंडेटरी होगा। वैक्सीनेशन के बाद ही इनकी पोस्टिंग इन जगहों पर की जाएगी। सऊदी सरकार इस साल के आखिर तक अपनी 70% आबादी को वैक्सीनेट करने जा रही है। इसकी योजना पहले ही बनाई जा चुकी है।
20 लाख से ज्यादा लोग आएंगे
इस साल महामारी की वजह से हज यात्रा पर कम लोग आ सकते हैं। आमतौर पर हर साल यहां 20 लाख से ज्यादा हज यात्री आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी सरकार इस साल कम यात्रियों को हज की मंजूरी देगी। पिछले साल मार्च में उमरा की रस्म सस्पेंड कर दी गई है। हालांकि, बाद में इसे सख्त गाइडलाइन्स के साथ मंजूरी दे दी। पिछले साल अक्टूबर से अब तक करीब पांच लाख लोग इन पवित्र स्थलों पर आ चुके हैं, लेकिन संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।
देश में वैक्सीनेशन तेज
सऊदी हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को जारी बयान में कहा- अब तक 8 लाख 85 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। देश में वैक्सीनेशन को आसान बनाने के लिए 259 सेंटर्स बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए एक ऐप बनाया गया है। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीनेशन की डेट दी जाती है। मंगलवार को देश में 302 मामले सामने आए। इसी दौरान पांच संक्रमितों की मौत भी हो गई। देश में मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 78 हजार हो गया।