आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा ने अयोजिति किया होली मिलन समारोह tap news india

नोएडा  आज आम आदमी पार्टी कार्यालय  जिला गौतम बुध नगर महिला प्रकोष्ठ हनुमान विहार सेक्टर 49  नोएडा कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय  एवं संचालन अंजू चौहान द्वारा किया गया    !
आम आदमी पार्टी गौतम बुध नगर में महिलाओं के सम्मान एवं उत्थान  को लेकर लगातार प्रयासरत है जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा कि जिले के अंदर महिलाओं को आम आदमी पार्टी में सम्मान एवं उनके अधिकार के लिए उनको साथ जोड़कर प्रयासरत हैं आज होली मिलन के इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाऔर धूमधाम से एक दूसरे को हल्दी चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की !
इसके साथ साथ आज महिला प्रकोष्ठ में ग्रेटर नोएडा से इंजीनियर किरण त्यागी एवं इंजीनियर मोनिका माहेश्वरी बंसल एवं मंजू सिंह को आम आदमी प्रकोष्ठ में सदस्यता दिलाई गईआम आदमी पार्टी  मैं  जुड़ने वाली  सभी महिला कार्यकर्ताओं  का जिला अध्यक्ष द्वारा आभार प्रकट किया गया और आने वाले समय में काफी महिलाओं को जोड़कर आम आदमी पार्टी में जिम्मेदारी तय की जाएगी
 आज होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से अनिता चौधरी साधना शर्मा  किरण त्यागी दीप्ति निगम कमलेश चौहान अंजू चौहान मोनिका माहेश्वरी मंजू सिंह मंजू सिरोही मीनाक्षी शर्मा सुनीता रुबीना अनिल माहेश्वरी  राजेश उपाध्याय नरेश त्यागी हेमंत त्यागी जतन भाटी प्रमोद भाटी सिंह राज संजय कुमार शैलेंद्र पुंडीर सोनू चौहान आदि लोग मौजूद रहे