जिला पंचायत प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन

 गोविंद राणा बदायूं-  पंचायत चुनाव का जोर शोर से आगाज हो चुका है विभिन्न पार्टी, संगठन एवं निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए जी जान से वोटरों को लुभाने में लग चुके हैं इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अहमदनगर असोली 27 , और जिला पंचायत अब्दुल्लागंज 32 से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू भैया, उदय वीर  दिवाकर चुनाव मैदान में हैं राजेश कुमार सिंह के  कार्यालय मुजरिया कछला रोड पर पंडित शैलेंद्र सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया वही अब्दुल्लागंज से प्रत्याशी उदय वीर  दिवाकर के कार्यालय उझानी संजरपुर रोड पर हवन पूजन के उपरांत पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक के द्वारा शुभारंभ किया गया मंडल अध्यक्ष अजय तोमर आनंद मिश्रा रेनू सिंह विनोद कुमार मुकेश तोमर पीयूष शाक्य अरुण प्रकाश कौशल शास्त्री रविंद्र सक्सेना जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे