बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक नवीन सक्सेना का निधन


बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति की एक बैठक का आयोजन ब्रह्मदेव मंदिर में किया गया।बैठक में कोरोना महामारी के चलते बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक,बदायूँ गौरव महोत्सव के सहसंयोजक नवीन सक्सेना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नवीन सक्सेना को श्रदांजलि दी।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि नवीन सक्सेना के आकस्मिक निधन से बदायूँ जनपद को सांस्कृतिक क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल काम होगा।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं वैशाली फिल्म्स के डायरेक्टर अशोक सक्सेना ने कहा कि नवीन सक्सेना ने जनपद में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  जज की भूमिका का निर्वाहन करके बदायूँ जनपद की प्रतिभाओं को निखारा।नवीन सक्सेना कई सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में सक्रिय थे।शोकसभा में विभांशु दत्त,असरार अहमद,जयवीर चंद्रवंशी,दिशांत पाठक,रितेश उपाध्याय,आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री,गौरव पाठक, कौशल राठौड़ आदि मौजूद रहे।