डॉ सुशील कुमार सिंह के प्रदेश समन्वयक नियुक्त होने पर साथियों ने हर्ष व्यक्त किया

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट द्वारा ख्यातिलब्ध सामाजिक कार्यकर्ता व अभियान के अनन्य सहयोगी डॉ सुशील कुमार सिंह को भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान का उत्तर प्रदेश का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किये जाने पर पदाधिकारियों व सूचना कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक एच एल झा, एस सी गुप्ता, धनपाल सिंह, संरक्षक डाल भगवान सिंह, एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह, डॉ राम रतन सिंह, कैप्टन राम सिंह, रामगोपाल माहेश्वरी, सी एल वर्मा एडवोकेट,  केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल,  मंडल समन्वयक शमसुल हसन, जिला समन्वयक एम एच कादरी, सह जिला समन्वयक अभय माहेश्वरी, अखिलेश सिंह, तहसील समन्वयक रामलखन, असद अहमद, अरएन्द्र पाल सिंह, देवेश शंखधार, आकाश तोमर, सह तहसील समन्वयक नारद सिंह, वीरपाल, अखिलेश सोलंकी, विपिन कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल, महेश चंद्र, अरविंद कुमार, भानु प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनोद सक्सेना, सतेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, समीरूद्दीन अंसारी, अजयपाल, वीरेंद्र सिंह तोमर, भुवनेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि सम्मिलित रहे।