बुद्ध पूर्णिमा पर पुलिस प्रशासन ने बरती शक्ति tap news india

उझानी: बुद्ध पूर्णिमा पर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं को स्नान नहीं करने दिया। पुलिस के जवानों ने श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए रोका। निवेदन के साथ घर को वापस लौटाया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा तट के दांये बायें स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना की। सूर्य भगवान को अघ्र्यदान भी दिया। दूरा दराज से आए श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा में प्रवाहित किया। ईश्वर से शांति की कामना की।
कोरोना महामारी में लोगों की सुरक्षा के लिए खासा ध्यान रखा गया। मंगलवार की सायं को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की कछला पुलिस चैकी पर संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक हुई। गंगा तट पर साफ सफाई और कोरोना महामारी में श्रद्धालु गंगा स्नान न करें इसके लिए नगर पालिका कछला की ओर से  आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कछला चैराहा, गंगा तट मुख्य मार्ग, गंगा के दोनों किनारों और पुल पर वाहनों से गंगा स्नान न करने की उद्घोषणा कराई गई थी। दुकानदारों को भी दुकानें न खोलने निर्देश दिए गए। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा तट से अलग हटकर अपने सभी संस्कार संपन्न किए। दीप दान और सूर्य भगवान को अघ्र्यदान दान दिया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण यज्ञ किया। सुनीत अग्रवाल ने मां गंगा का पूजन किया।