सपा ने घोषित किया सुनीता शाक्य को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

गोविंद राणा बदायूं- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों में घमासान के बीच सुनीता शाक्य को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर उनका नामांकन करा दिया सुनीता शाक्य दातागंज से बसपा के विधायक रहे सिनोद शाक्य की की पत्नी है सुनीता स्वयं बसपा के सिंबल से आंवला लोकसभा से चुनाव लड़ चुकी है कुछ समय पहले बीएसपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया आज समाजवादी का दामन थाम कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नामांकन हो गया पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सुनीता शाक्य सिनोद शाक्य को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेमपाल यादव पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,  विधायक ओमकार सिंह आशुतोष मौर्या मुस्लिम खा बृजेश यादव  आशीष यादव पूर्व विधायक एवं सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे सुनीता, और सिनोद शाक्य समाजवादी पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता का दुख दर्द अपना दुख दर्द समझ कर सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाएगा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे