सपने में मंदिर देखना देता है यह खास संकेत

रामजी पांडे/सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। इसी तरह से अगर आपको सपने में मंदिर दिखाई देता है तो ये शुभ माना जात है। सपने में मंदिर देखना इस बात का संकेत देता है कि आपका आने वाला भविष्य सुखद होगा।सपने में अगर आप खुद को मंदिर जाते हुए देखते हैं या मंदिर में कुछ दान करते हुए देखते हैं तो यह असल जिंदगी में हो रही आपकी कमी को दर्शाता है। ऐसा सपना यह संकेत देता है व्यक्ति को खुद मंदिर जाकर दान-पुण्य करना चाहिए। साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान को धन्यवाद करना चाहिए।