पानीपत नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच होनी चाहिये-अनिल पांडे


हरियाणा प्रदेश का पानीपत एक ऐसा शहर है जो टैक्सटाइल इंडस्ट्री का हब है। पानीपत कैसे साफ स्वच्छ रहे, इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा, पानीपत में किस प्रकार से हर मोहल्ले में वफाई हो, इस पर विचार कौन रखेगा। आम आदमी पार्टी मध्य हरियाणा संयोजक पूर्वांचल प्रकोष्ठ अनिल पांडे ने पानीपत नगर निगम में हो रहे अनगिनत भ्रष्टाचार को देखते हुए कहा कि रोज लगातार समाचार पत्रों में, यूट्यूब चैनल पर और यहां तक की पानीपत के लोकल टीवी खबरों में भी पानीपत नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की खबर सुर्खियों में रहती है। पानीपत में मेयर, डिप्टी मेयर,पार्षद, विधायक, सांसद सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं और हरियाणा का मुख्यमंत्री भी भारतीय जनता पार्टी का है। इसके बावजूद भी समाचार पत्र नगर निगम के भ्रष्टाचार से खचाखच भरा रहता है। पानीपत मैं बहुत सारी कालोनियां ऐसी हैं जहां पर ना रास्ते चलने के लायक हैं, ना नालियों से गंदे पानी का प्रवाह सही तरीके से है, उबड़ खाबड़ नालियां, गड्ढे , रास्ते इन सबके बनाने में भी लाखों करोड़ों का खर्चा दिखा दिया गया है। पानीपत नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार लाखों और करोड़ों रुपए में सुर्खियों में रहता है, लेकिन पानीपत की कालोनियां गंदगी से भरी हुई है। करोड़ों रुपए का खर्च कालोनियों की साफ-सफाई पर दिखाया जा रहा है। परंतु इसकी जांच पड़ताल कोई नहीं करने वाला है पानीपत में हो रहे भ्रष्टाचार के ऊपर हरियाणा सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन नहीं क्योंकि पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार के अड्डे से नजर आ रहे हैं। क्या इसमें मुख्यमंत्री महोदय का भी हाथ है या उपमुख्यमंत्री का हाथ है या सांसद महोदय का हाथ है या विधायक महोदय का हाथ है या आप मेयर डिप्टी मेयर और पार्षद का हाथ है। यदि यह सभी लोग पानीपत की जनता को लूटने के लिए कुर्सियों पर बैठे हैं। तो यह इनका न्याय होता हो सकता है जनता का यह न्याय कतई नहीं है। क्योंकि पानीपत में गंदगी बेशुमार है और लाखों करोड़ों का खर्च साफ सफाई पर दिखाया जा रहा है। इसमें हो रहे भ्रष्टाचार भी खबरों में सुर्खियों में लगातार जारी है। आखिर इसकी जांच कौन करेगा भ्रष्टाचारियों को सजा कौन देगा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व हरियाणा की सरकार से पानीपत की जनता का प्रश्न है इसका उत्तर मिले ना मिले लेकिन भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी की आवाज लगातार जारी रहेगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी का मिशन भ्रष्टाचार का खात्मा है।।