noidaव्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी आम आदमी पार्टी:मनीष वर्मा


नोएडा 11 जुलाई आम आदमी पार्टी नोएडा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से व्यपारी तो परेशान है ही साथ मे किसान, मजदूर,नौजवान सभी परेशान है पेट्रोल-डीजल के रोज बढ़ते हुए दामो ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।दूसरी तरफ खाद्य तेलों के दाम व रसोई गैस के रोज आसमान छूते दामो ने आम आदमी के मुँह से निवाला भी छीन लिया है ये बाते आम आदमी पार्टी के व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने  पार्टी द्वारा चलाये जा रहे "यू पी जोड़ो अभियान"कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिसरख ग्रेटर नोएडा में कही।

    
 आज दिनांक 11 जुलाई को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने रूप सिंह नागर फार्म हाउस बिसरख में कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यपार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने किया आज ही ज्योति ठाकुर को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।मुन्ना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट किया

   कार्यक्रम में  मौजूद प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि "बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ " की बात करने वाली इस प्रदेश सरकार ने कल ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में महिला का चीरहरण हुया और सरकार धृतराष्ट्र की तरह देखती रही। भाजपा के लोगो ने इन चुनावों में किस तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया है यह सर्वविदित है

  जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि पार्टी की मुख्य इकाई के साथ सभी प्रकोष्ठ मजबूत हो रहे है जिले में पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हो रहा है। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से  प्रभावित होकर  जिस प्रकार हज़ारो नए लोग पार्टी से रोज जुड़ रहे है इससे पार्टी द्वारा रखा गया एक करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य 15 दिन में ही पूरा कर लेगी।

   कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने किया। सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भी भेंट किया गया।  नोएडा सदस्यता अभियान प्रभारी पंकज अवाना,व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जतिन शर्मा,मेरठ मंडल अध्यक्ष कालूराम दरोगा व उपाध्यक्ष अमित यादव ने भी अपने विचार रखे। गौतमबुद्ध नगर  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोमेश्वर तोमर,  जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव,व्यपार प्रकोष्ठ जिला महासचिव प्रियदर्शी  व गाजियाबाद के एस सी/एस टी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार मौजूद रहे।
संजीव निगम
जिला प्रवक्ता