भारत कब बनेगा विश्वगुरु -anil pandey


 हरियाणा: आप नेता ने अनिल पांडे ने कहा की हमारे यहाँ में भ्रष्टाचार इस कदर है कि यहाँ पहले लोगों को गलत काम करवाने के लिये रिस्वत देना पड़ता था और अब अच्छे काम करवाने के लिये रिस्वत देना पड़ रहा है।  हरियाणा सरकार के ऊपर उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा है कि सभी सरकारी दफ्तरों में गरीबों,मजदूरों व किसानों को लूटा जा रहा है। हरियाणा सरकार की नीतियों को देखा जाय तो कानून व प्रशासन व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने अपने विचार हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुये निम्नलिखित पंक्तियों से व्यक्त करते हुये कहा कि बताओ कैसे बनेगा हमारा रष्ट्र विश्वगुरु -

महँगाई -  हरियाणा सहित पूरे देश में महँगाई ने आम आदमी का कमर तोड़ दिया है। डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस सहित यातायात व खाद्य पदार्थों पर बढ़ती हुई महँगाई पर अंकुश लगाने के बजाय यह सरकार निरन्तर बढोत्तरी करती जा रही है। क्या महँगाई बढ़ाने से भारत विश्व गुरू बनेगा।

किसानों की दुर्दशा - केंद्र व हरियाणा राज्य सरकार के नेता किसानों को उनका अधिकार दिलवाने के बजाय उनपर आँशु गैस के गोले,पानी की प्रबल बौछार से प्रताड़ित करते हुये उन्हें  आतंकवादी,पाकिस्तानी व खालिस्तानी  शब्द बोलकर अपमानित कर रहे हैं। ऐसा करने से क्या भारत विश्वगुरु बनेगा।

बेरोजगारी - देश व हरियाणा प्रदेश में सरकारी नौकरी खत्म करने वाली मौजूदा सरकार ने कलकारखानों के बढोत्तरी को रोकने व पुराने कारखानों को बंद करने में कोई कसर नहीं रखा। सरकारी तो दूर प्राइवेट नौकरियों को भी  इस सरकार ने बन्द कर दिया है। पूरे हिंदुस्तान में हरियाणा प्रदेश आज सबसे ज्यादा बेरोजगार प्रदेश है। यहाँ के युवा बेरोजगारी के हालात में नशेखोरी,चोरी व डकैती के रास्ते पर चलने के लिये मजबूर होते जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी न देने वाली खट्टर सरकार व केन्द्र सरकार से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है क्या बेरोजगारी बढ़ने से हमारा देश विश्वगुरु बनेगा।

गुंडागर्दी व बलात्कार में बढोत्तरी - मौजूदा हरियाणा व केंद्र सरकार के कार्यककाल में सम्पूर्ण भारत में सरेआम चोरी, लूट, डकैती,बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन आम बात हो चुकी हैं आखिर रोज न्यूज चैनलों व समाचार पत्रों में छपती मानवता को शर्मसार करने वाली ये खबरें क्या भारत को विश्वगुरु बनाएंगी।

शिक्षा व्यवस्था जर्जर- देश व प्रदेश में शिक्षा माफ़ियागर्दी बढ़ती जा रही है। मौजूदा हरियाणा सरकार ने एक बयान दिया था कि प्राइवेट स्कूल वालों से समझौता करके चलो अन्यथा आप के बच्चों का भविष्य खराब होगा। डॉक्टर व इंजीनियरिंग की फीस सैकड़ों गुना महंगा करने वाली सरकार से क्या उम्मीद है। आखिर सरकार जनता के साथ कब आएगी। आखिर कब शिक्षा बेहतर व मुफ्त होगी जिससे आम आदमी को के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। क्या देश की शिक्षा व्यवस्था को कुचलने वाली यह सरकार देश को विश्वगुरु बनाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर - देश महामारी के दौर से जूझ रहा है। समय से महामारी का टीका नहीं लगा। टीका विदेशों में बेचा गया। जब कोरोना खत्म हुआ तब टीका मुफ्त लगाना शुरू हुआ आज भी टीकाकरण सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था तो प्राइवेट में लूट मची है । आखिर सरकार कब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त व व्यवस्थित स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करेगी जिससे आम आदमी भी अच्छी व निरोग जिंदगी जी सके। क्या स्वास्थ्य व्यवस्था बिगाड़ने से भारत विश्वगुरु बनेगा।

बिजली, पानी व अन्य सुविधाएँ क्षतिग्रस्त - हरियाणा में बिजली का बिल सरकार के हिसाब से आ रहा है। स्मार्ट मीटर की भाषा जनता के समझ से बाहर है। मनमानी बिल वसूला जा रहा है। बिजली कटौती आम बात है। आखिर बिजली कब 24 घंटे मिलेगी कब मुफ्त व माफ होगी।  पानी का बिल लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वच्छता अभियान के नाम पर करोड़ों का घोटाला हरियाणा सरकार का मूल मंत्र है फिर भी पानीपत सहित हरियाणा व देश के विभिन्न शहरों में गंदगी बेसुमार है। क्या ऐसा होने से भारत विश्वगुरु बनेगा।

हाँ बनेगा भारत विश्वगुरू - अनिल पाण्डेय ने खट्टर सरकार व मोदी को जनता विरोधी बताया और कहा कि आज हरियाणा की जनता को केजरीवाल सरकार की आवश्यकता है। जिससे हरियाणा के आम बच्चों को अच्छी व मुफ्त शिक्षा,जनता को मुफ्त व बेहतरीन स्वस्थ्य,रोजगार, मुफ्त व सस्ती बिजली-पानी के साथ साथ महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा मिल सके। तभी भारत विश्वगुरु बनेगा। देश आज दिल्ली की तरफ देख रहा है केजरीवाल सरकार की तरह जनता काम चाहती है। तभी भारत विश्वगुरु बनेगा।