AAPमनीष सिसोदिया और संजय सिंह के अगुआई में नोएडा में निकली तिरंगा संकल्प यात्रा

विक्रम पांडे
Noida:दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी अब तेजी से अन्य राज्यों में विस्तार में जुटी हुई है। यही वजह है कि AAP मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली का उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने आज नोएडा में प्रेस वार्ता करके उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है.  संजय सिंह ने आरोप लगाया है की योगी सरकार जानबूझकर तिरंगा यात्रा में आने वाले लोगों को नोटिस दे के रोक रही है. वही मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और  संजय सिंह के अगुआई में नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाला गया. जिसमें आप पार्टी के  कार्यकर्ता तिरंगा लेकर शामिल हुए और नोएडा स्टेडियम से सेक्टर 37  तक मार्च किया.  इस दौरान बारिश होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही थी  इस तिरंगा यात्रा निकाली और जमकर नारेबाजी की. तिरंगा यात्रा निकालने से पहले नोएडा के सेक्टर 29 नोएडा मीडिया क्लब में दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार जानबूझकर तिरंगा यात्रा में  आने वाले लोगों को नोटिस देकर रोक रही है


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी । आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में लोगों को फ्री 300 यूनिट बिजली, बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा दो जाएगी। यह सभी संकल्प तिरंगा यात्रा के दौरान लिए जाएंगे।


वहीं आप पार्टी  राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पहले चरण में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में जनसभा आयोजित होगी। आम आदमी पार्टी उतर प्रदेश सरकार की धमकियों से डरने वाली नहीं है। सरकार जितने चाहे उतने मुकदमे कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा होकर रहेगी। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले डरी हुई है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई बेलगाम है।


प्रदेश सरकार में कोरोना संक्रमण काल की दूसरी पूरी तरह से विफल साबित हुई है। सैकड़ों की संख्या में इलाज के अभाव में लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने कोरोना से मरने वालों की संख्या छुपाने का काम किया है। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सरकार विफल साबित हुई है। आज प्रदेश में रोजगार की कमी है। आवाज उठाने वालों को सरकार जेल में डाल रही है। विरोध करने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है।