आखिर किसानों और मजदूरों को इंसाफ कब मिलेगा anil pandey


आज हरियाणा में किसानों, मजदूरों, युवाओ की हालत जर्जर हो चुकी है। अब इसका क्या विकल्प है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के नेता व मध्यहरियाणा संयोजक (पूर्वांचल) अनिल पाण्डेय ने कहा कि किसान 9 महीने से अपने सम्मान में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इस पर भारत सरकार व हरियाणा सरकार उन्हें अभद्रता का शिकार बना रही है। उनकी एक भी नहीं सुनी जा रही है। मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान नहीं मिल रहा है। दूर दराज से आये खासकर पूर्वांचल के लोगों को मजदूरी करने के नाम पर ठगा जा रहा है। आज महँगाई चरम पर है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है जिससे नशाखोरी तीब्र गति से समाज में फैल रहा है। बन्द स्कूलों में मनमानी फीस वसूली जारी है। अस्पतालों में लूट मची है। बिजली विभाग मोटे बिजली बिल वसूल रहा है। पानीपत में अधिकतर गलियाँ टूटी हैं। नगर निगम में सफाई के नाम और पेपरों में करोड़ों खर्च करके हकीकत में गंदगी बेसुमार है। जगह जगह नई शराब की दुकानें खोलकर नशेड़ी बढ़ाने में भाजपा विकास का कार्य कर रही है। इस पर अनिल पाण्डेय ने कहा कि बी जे पी सरकार जनता के लिये कैंसर से भी ज्यादा घातक है। हर नुक्कड़,मार्केट शराब की दुकानों से सुसज्जित है। शराब की नई दुकानें इस प्रकार खुलती जा रही हैं जैसे इसके बिना जनता का जीना ही दूभर हो। भ्रष्टाचार,बलात्कार,महंगाई, नशाखोरी लगातार बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को हरियाणा की जनता अब बर्दास्त नहीं करेगी।