साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (1.24 प्रतिशत) पिछले 32 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम


नई दिल्ली पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 64,75,733 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.94 करोड़ (1,02,94,01,119) के पार पहुंच गया। इसे 1,02,28,502 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,78,376

दूसरी खुराक

91,61,406

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,69,785

दूसरी खुराक

1,57,60,430

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

40,94,98,214

दूसरी खुराक

12,88,99,829

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,25,40,509

दूसरी खुराक

9,20,43,343

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,83,99,191

दूसरी खुराक

6,43,50,036

योग

1,02,94,01,119

 

पिछले 24 घंटों में 15,951 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,83,318 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C5KB.jpg

लगातार 121 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,428 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 238 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं।