नेहरु युवा केंद्र संगठन ने बांद्रा में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया, अभियान में 250 स्वयंसेवकों ने भाग लिया

रामजी पांडेय

नई दिल्ली:केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान के हिस्से के रूप में, आज बांद्रा में ग्रेटर मुंबई नगर निगम के उद्यान क्षेत्र में एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/17OWV.jpg

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सचिव श्रीमती उषा शर्मा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा मुंबई के लगभग 15 कॉलेजों के छात्र स्वयंसेवकों ने आज सुबह करीब नौ बजे शुरू हुए स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संघ, जन प्रतिनिधियों सहित कुल 250 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।