noidaरावण का पुतला जलाकर दिया अच्छाई की जीत का संदेश


 
विक्रम पांडे
नोएडा में विभिन्न रामलीला कमेटियों ने रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण के साथ मेघनाद व कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया गया। रामलीला कमेटियों की ओर से शाम 6 से रात के 9 बजे तक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यही वजह रही कि शाम होने के साथ ही जैसे ही रावण व सहित अन्य पुतले में आग लगाई गई, आसपास का इलाका आतिशबाजी से से गूंजता रहा। नोएडा में मुख्ये समारोह सेक्टसर 21 स्थित रामलीला ग्रांउड में सनातन धर्म रामलीला कमेटी व्दाारा आयोजित किया गया समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, विमला बाथम, सहित अमित चौधरी मौजूद थे। सेक्टर 62 स्थित श्री रामलीला मैदान में 70 फीट लंबा रावण 65 फीट मेघनाद और 65 फीट कुंभकरण का पुतले लगाए गए थे।
 
धूं-धू कर जलते रावण के साथ मेघनाद व कुंभकरण के पुतले को देखने इक्कनठा हुए लोगो जय श्री राम जयकारे लगाये। रामलीला में विश्व के लिए निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा गया। अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर मुख्यग अतिथि केंदिय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने लोगो को सम्बो धित करते हुए कहा की विजयदशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण को उसके गलत कृत्य की सजा भगवान श्रीराम ने दी एवं उसका वध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज व देश का भला हो सकता है। इस अवसर बोलते हुए विशिष्ठ अतिथि विधायक पंकज सिंह ने कहा कि दशहरा केवल त्यौेहार नही है यह भारतीय सभ्यबता का प्रगटीकरण है जो हर साल आने के साथ हमें यह याद दिलाता है कि हम अपने अन्द र के दानव को खत्मय करे। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है। इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए।
 
नोएडा स्टेडियम में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन के साथ असत्य पर सत्य की विजय की पताखा फहराई गई। सेक्टर-62 में रावण कुनबे के साथ कोरोना का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान रावण के पुतला दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोग बच्चों को भी साथ लेकर आए थे। बच्चों में रावण के जलते हुए पुतले को देखने की काफी उत्सुकता थी। वे बहुत खुश नजर आ रहे थे।