डिजिटल इंडिया की 75 सफलता की कहानियों पर ई-बुक, भारत की एआई यात्रा 75 वर्ष पर वीडियो जारी


रामजी पांडेय 

नई दिल्ली:भारत सरकार के कौशल विकास, उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने नई दिल्‍ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 29 नवंबर, 2021 को एक सप्ताह तक चलने वाले आज़ादी का डिजिटल महोत्सव का उद्घाटन किया। मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में इलेक्‍टॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव श्री अजय साहनी और इलेक्‍टॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अपर सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार, नैस्‍कॉम की अध्‍यक्ष सुश्री देबजानी घोष और माईगोव एवं एनईजीडी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सिंह शामिल थे।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में कहा कि 2021 एक महत्‍वपूर्ण वर्ष है। डिजिटल इंडिया ने डिजिटल बुनियादी ढांचे तथा सेवाओं के लचीलेपन को साबित कर दिया है और भारत महामारी के बाद की दुनिया में अधिक आत्मविश्वास वाला और अधिक आशावादी राष्ट्र बनकर उभरा है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया ने लोगों के जीवन को बदलने, डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने और देश के लिए रणनीतिक लाभ पैदा करने में काफी योगदान किया है। भविष्य में प्रौद्योगिकी की बढ़ती तीव्रता और नागरिकों की आकांक्षाओं को स्वीकार करते हुए, उन्होंने छह मोर्चों, अर्थात् सभी के लिए कनेक्टिविटी, सरकारी सेवाओं और उत्पादों का स्मार्ट आर्किटेक्चर संचालित डिजिटलीकरण, भारत में ट्रिलियन-डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था, वैश्विक मानक कानून, नेतृत्व प्रौद्योगिकी विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उन्नत प्रौद्योगिकी का नेतृत्‍व और 5जी एवं व्यापक-आधारित कौशल और प्रतिभा पूल पर आवश्यक कार्यों का सार प्रस्तुत किया। उन्होंने भी कहा कि इसका कार्यान्वयन सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का आह्वान करता है।