धूमधाम से मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन

लखीमपुर खीरी:भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी के आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया और मदरसा जियाउल कुरआन में बच्चों के द्वारा मेले का आयोजन किया गया उसका शुभारंभ फीता काटकर सपा नेता वारिस अली अन्सारी के द्वारा किया गया एवं पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया पंडित जवाहरलाल नेहरु स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में रहे ।जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारतीय राष्ट्र राज्य ,एक सम्प्रभु, समाजवादी ,धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं।
कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वह पंडित नेहरू के नाम बुलाए जाते थे बल्कि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते हैं और इसीलिए नेहरु जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।