सलाखों के अंदर हो या बाहर हर व्यक्ति को अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए: न्यायमूर्ति एनवी रमना

विक्रम पांडे
 ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नेशनल लीगल सर्विसेज डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी पेशा मुनाफा कमाने के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए है. न्याय सभी के लिए है फिर चाहे व्यक्ति सलाखों के अंदर हो या बाहर हर व्यक्ति को अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। देश का आने वाला भविष्य भारत का हर एक युवा है। हर क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को अपना शत प्रतिशत देना चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण कहा कि भारत सरकार ने समय पर जजों की नियुक्ति की है। इससे लोगों के लिए न्याय सुलभ हुआ है।
 
देश का आने वाला भविष्य भारत का हर एक युवा है। हर क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को अपना शत प्रतिशत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने समय पर जजों की नियुक्ति की है और कोर्ट संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ है। इससे लोगों के लिए न्याय सुलभ हुआ है। न्याय सभी के लिए है फिर चाहे व्यक्ति सलाखों के अंदर हो या बाहर हर व्यक्ति को अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जीवन में हमेशा आगे देखना चाहिए जो बीत गया उसे याद करके कभी वर्तमान को खराब नहीं करना चाहिए। ये बाते भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायमूर्ति एनवी रमना ने नेशनल लीगल सर्विस डे कार्यक्रम पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।
बाइट: न्यायमूर्ति एनवी रमना (भारत के मुख्य न्यायाधीश) 
 
न्यायमूर्ति एनवी रमना कहा कि पूरे देश में जनपद न्यायालयों के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर जिले में डोर टू डोर वैन भेजी जा रही है। इससे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू के कानूनी सेवा प्राधिकरणों की प्रगति के प्रति व्यक्तिगत झुकाव को देखकर बहुत खुश हैं। भारत सरकार ने समय पर जजों की नियुक्ति की है। इससे लोगों के लिए न्याय सुलभ हुआ है। रिजिजू ने समारोह को संबोधित करते हुए जजों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की। 
बाइट: किरण रिजिजू केंद्रीय कानून मंत्री
 
शारदा विवि के चांसलर पीके गुप्ता ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना को सम्मानित किया। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उदय उमेश ललित, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस एमएन भंडारी, गौतमबुद्ध नगर के जिला जज अशोक कुमार सप्तम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।