राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश सरकार भारत सिंह कुशवाह, डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद आज बदायूं में : आशीष शाक्य


गोविन्द राणा बदायूँ : जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया मध्य प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह आज बदायूं देर शाम पहुंचेंगे।
वह 09 फरवरी को बिसौली विधानसभा और 10 फरवरी को बिल्सी विधानसभा के तमाम गांव में घर-घर जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगेंगे ।

डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद (हरियाणा) एवं सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग आज देर शाम बदायूं पहुंचेगी।
वे 9 फरवरी को सहसवान विधानसभा के तमाम गांव में घर-घर जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट  मांगेगी।