आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग SVS के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रामजी पांडे

शिवेंद्र राठौर
नई दिल्ली :आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग SVS के मजदूर  नेता रामजी पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
SvS उत्तर प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन पर आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग के प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रिजवी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश अध्यक्ष ने टैप न्यूज़ इंडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के मजदूर नेता व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव रामजी पांडे को आम आदमी पार्टी की मजदूर इकाई श्रमिक विकास संगठन SVS का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है
बताते चले कि रामजी पांडे मौजूदा समय मे भी AAP/SVS के कई महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान है इसके बावजूद भी पार्टी ने उनके संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में उनका कद बढ़ाया है और उन्हें श्रमिक विंग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।