बेरोजगारी का समाधान राष्ट्रीय रोजगार नीति -गोपाल राय

नई दिल्ली:राष्ट्रीय रोजगार नीति पर चर्चा के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन 23, 24 मार्च को शाह ऑडिटोरियम सिविल लाइन्स दिल्ली  में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
 राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन में आए हुए 200 से अधिक संगठनों के 700 प्रतिनिधियों  ने राष्ट्रीय रोजगार नीति, आगामी राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन की रूपरेखा एवं उनके संगठन की सहभागिता पर अपनी बात रखी । 
राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन में आगामी राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन को लेकर निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आंदोलन के संचालन के लिए संयुक्त रोजगार आन्दोलन समिती का गठन

200 से अधिक प्रमुख छात्र संगठन, युवा संगठन, शिक्षक संगठन, ट्रेड यूनियन, किसान यूनियन, महिला संगठन, LGBTIQ+, पत्रकार संगठन, दलित संगठन, आदिवासी संगठन, NGO's आदि संगठनों की सयुंक्त रोजगार आंदोलन समिति (SRAS) बनी बनाई गई।

राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन

16 अगस्त से दिल्ली में बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रीय रोजगार आन्दोलन शुरु करने का निर्णय लिया गया।

रोजगार संसद

1 मई से 26 जून तक सभी राज्यों मे  रोजगार संसद के आयोजन का निर्णय लिया गया।

तारीख      स्थान      राज्य

01.05.2022 जयपुर  राज्यस्थान 
08.05.2022 भोपाल  मध्यप्रदेश 
08.05.2022 रोहतक  हरियाणा  
08.05.2022 राँची  झारखण्ड 
15.05.2022 भुवनेश्वर  ओड़िशा 
22.05.2022 लखनऊ उत्तर प्रदेश 
22.05.2022 त्रिवंदंपुरम  केरला 
22.05.2022 चंडीगढ़ पंजाब 
22.05.2022 रायपुर  छत्तीसगढ़ 
22.05.2022 चेन्नई  तमिलनाडु 
05.06.2022 बेंगलोरे  कर्नाटक 
05.06.2022 कोलकत्ता  पश्चिम बंगाल 
12.06.2022 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर 
12.06.2022 शिमला  हिमाचल प्रदेश  
12.06.2022 हेदराबाद  तेलंगाना & आँध्रप्रदेश 
12.06.2022 गुवाहाटी  असम 
12.06.2022 पटना  बिहार 
19.06.2022 अहमदाबाद  गुजरात 
19.06.2022 देहरादून  उत्तराखंड 
19.06.2022 पंदजी  गोंवा 
26.06.2022 मुंबई  महाराष्ट्र 
 
रोजगार संवाद यात्रा

1 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे देश मे विश्वविद्यालय, कॉलेज तथा तहसील व जिला स्तर पर रोजगार संवाद यात्रा निकली जाएगी, जिसमें वहाँ के सभी संघर्षरत संगठनों को शामिल किया जाएगा।