दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा में किया जागरण का आयोजन- रितू सिन्हा

रामजी पांडे
 नोएडा, सोमवार 11 अप्रैल 2022 को दीदी की रसोई ट्रस्ट ने  शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा के मार्गदर्शन में जागरण का आयोजन किया।
 कार्यक्रम की शुरुआत एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री रणविजय सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित किए जाने के साथ हुई। इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की टीम की ओर से रितु सिन्हा जी ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर रणविजय सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा को सम्मानित भी किया।