दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन TAP NEWS INDIA

रामजी पांडे
 नोएडा, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 09 अप्रैल 2022 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर- 14, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 साथ ही रितु सिन्हा जी ने बताया कि दीदी की रसोई ट्रस्ट की ओर से सोमवार 11 अप्रैल 2022 को शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर जागरण का आयोजन किया जा रहा। जागरण की शुरुआत शाम 8:00 बजे एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री रणविजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ होगी।
 इस अवसर पर आप सब सादर आमंत्रित हैं।