बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई अशोकष्टमी TNI


बिल्सी-बदायूँ रोड स्तिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एव पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बिल्सी ममता शाक्य के आवास पर आज सम्राट अशोक महान की  जयन्ती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित व पुष्पर्पित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया ममता शाक्य ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे सम्राट अशोक।इनका पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय था। उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 प्राचीन भारत में था। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखण्ड भारत पर राज्य किया है तथा उनका मौर्य साम्राज्य उत्तर में हिन्दुकुश, तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी, सुवर्णगिरी पहाड़ी के दक्षिण तथा मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश, पाटलीपुत्र से पश्चिम में अफ़गानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक पहुँच गया था। सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का सम्पूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यान्मार के अधिकांश भूभाग पर था, यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है।एम एस पी पार्टी के अध्यक्ष इतवारी लाल शाक्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं। सम्राट अशोक ही भारत के सबसे शक्तिशाली एवं महान सम्राट है। सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक' कहा जाता है, जिसका अर्थ है - ‘सम्राटों के सम्राट’, और यह स्थान भारत में केवल सम्राट अशोक को मिला है। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है। सम्राट अशोक ने संपूर्ण एशिया में तथा अन्य आज के सभी महाद्विपों में भी बौद्ध पन्थ का प्रचार किया। सम्राट अशोक के सन्दर्भ के स्तम्भ एवं शिलालेख आज भी भारत के कई स्थानों पर दिखाई देते है। इसलिए सम्राट अशोक की ऐतिहासिक जानकारी एन्य किसी भी सम्राट या राजा से बहुत व्यापक रूप में मिल जाती है। सम्राट अशोक प्रेम, सहिष्णूता, सत्य, अहिंसा एवं शाकाहारी जीवनप्रणाली के सच्चे समर्थक थे, इसलिए उनका नाम इतिहास में महान परोपकारी सम्राट के रूप में ही दर्ज हो चुका है।रामेश्वर शाक्य, डॉ बी पी मौर्य राकेश शाक्य दिलीप धनगर ने भी अपने विचार रखे। संचालन एडवोकेट श्योराज शाक्य ने किया।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य निहाल मौर्य राजेन्द्र शाक्य डॉ अरविंद शाक्य के पी शाक्य पप्पू मौर्य कवीन्द्र सक्सेना शिवकुमार माहेश्वरी अजय बंगाली नरेश शाक्य राममूर्ति मौर्य रघुवर दयाल   महिपाल शाक्य के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।