हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना और उन्‍हें विकसित करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी :संस्‍कृति मंत्री


नई दिल्ली :केन्‍द्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्‍तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) श्री जी. किशन रेड्डी ने आज बोरीवली के नजदीक संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कन्हेरी गुफाओं में पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन किया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1TMS2.jpg

 

संस्‍कृति मंत्री ने कहा, "कन्हेरी गुफाएं हमारी प्राचीन विरासत का हिस्सा हैं क्योंकि वे हमारे उद्भव और अतीत का प्रमाण प्रदान करती हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर किए गए कार्यों का उद्घाटन करना सौभाग्य की बात है। बुद्ध का संदेश संघर्ष और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का समाधान करने के लिए आज भी महत्‍वपूर्ण है।”