कर्नाटक मणिपुर और चंडीगढ़ नीति आयोग के


नई दिल्ली  सूचकांक आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने सदस्य डॉ. वी. के. सारस्वत, सीईओ परमेश्वरन अय्यर और वरिष्ठ सलाहकार नीरज सिन्हा और प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमित कपूर की उपस्थिति में जारी किया गया।

यद्यपि कर्नाटक 'प्रमुख राज्यों' की श्रेणी में फिर से शीर्ष पर है, मणिपुर 'पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों' की श्रेणी में आगे है और चंडीगढ़ 'केन्‍द्र शासित प्रदेशों और शहर राज्यों'  की श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला है।

डॉ. सारस्वत ने कहा, "नवाचार स्‍थायी और समावेशी विकास की कुंजी है। यह हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों: लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, आजीविका के अवसर पैदा करने और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करने का समाधान करने में हमारी मदद कर सकता है।"

श्री अय्यर ने कहा, "मैं इंडिया इनोवेशन इंडेक्‍स के माध्यम से भारत में नवाचार की स्थिति की निगरानी के लिए नीति आयोग की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता हूं। हम राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ साझेदारी में देश भर में नवाचार इकोसिस्‍टम में सुधार करने का प्रयास करते हैं।"

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स क्या है?

नीति आयोग और प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान द्वारा तैयार किया गया, इंडिया इनोवेशन इंडेक्स देश के इनोवेशन इकोसिस्‍टम के मूल्यांकन और विकास का एक विस्‍तृत साधन है। यह राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार प्रदर्शन पर क्रम में रखता है ताकि उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे।

तीसरा संस्करण ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के ढांचे को आकर्षित करके देश में नवाचार विश्लेषण के दायरे पर प्रकाश डालता है। संकेतकों की संख्या 36 (इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020 में) से बढ़कर 66 (इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में) हो गई है। संकेतक अब 16 उप-स्तंभों में वितरित किए गए हैं, जो बदले में, सात प्रमुख स्तंभ बनाते हैं।

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021: सम्‍पूर्ण रैंकिंग

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00108LQ.jpg