AAP निकालेगी प्रदेश व्यापी तिरंगा संकल्प यात्रा:सूरज प्रधान

रामजी पांडेय
उत्तर प्रदेश। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। अवध प्रांत के प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान ने बताया कि यह यात्रा 14 अगस्त को लखनऊ में दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय से समता मूलक चौराहे तक निकाली जायेगी। जिसमे भारत का जयनाद गूंजेगा और यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सभी जिलों से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

   अवध प्रांत के मीडिया प्रभारी संजीव निगम ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष भी 14 अगस्त को लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी व इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी तिरंगा यात्राएं सम्पन्न हुई थी जिसमे अयोध्या, नोएडा व आगरा प्रमुख जिले थे। इसी प्रकार इस वर्ष भी प्रांत अध्यक्ष जिला इकाइयों के साथ मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। आम आदमी पार्टी सदैव "हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे है सब भाई भाई" और "इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही है पैगाम हमारा" पर विश्वास कर आगे बढ़ रही है