कब्र में दफन लड़की का शव रहस्यमय तरीके से गायब


पीलीभीत-नाबालिक लड़की का कब से शव गायब हो गया है  परिजनों ने दिन पूर्व शव को कब्र में किया था दफन, कब्र से अचानक शव गायव होने से क्षेत्र में बनी दहशत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,छः माह पहले भी हो चूका था कब्र से एक लड़की का शब गायब

थाना बिलसन्डा के ग्राम खूटराया निवासी राजेश कुमार की पुत्री की बीमारी के चलते तीन दिन पहले शाम को मौत हो गयी थी दूसरे दिन परिजनों ने लड़की के शब को गाँव के बाहर शमशाम घाट पर कब्र खोदकर अंतिम।संस्कार कर दिया था  लेकिन आज सुबह ग्रामीणों ने कब्र को को खुला देखा तो हड़कंप मच गया। कब्र से 2 दिन पहले दफन की गई लड़की का शव भी गायब था परिजनों ने जिसकी सुचना बिलसांडा पुलिस को दी सुचना पर थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा भी मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है

लड़की के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी को पीलिया हो गया था जिसका कई दिनों तक उपचार भी चला। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गयी थी


छः माह पहले भी कब्र से गायब हुया था लड़की का शब

ग्राम खुटराया में में कब्र से शब गायब होने ये कोई पहला मामल्स नही है लगभग छः माह पहले भी एक लड़की का शब कब्र से गायब हुआ था फिलहाल उस का पता नही चल सका था वही शब गायब होने से गाँव में दहशत बनी हुई है