आज का हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ पण्डित विश्णु जोशी की कलम से



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~*पंडित विष्णु जोशी*
🌞7905156547
⛅ *दिनांक 15 जनवरी 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - पंचमी दोपहर 12:10 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 16 जनवरी प्रातः 04:07 तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - शोभन रात्रि 09:14 तक  तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 01:57 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:19*
⛅ *सूर्यास्त - 18:16*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मकर संक्रांति पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
🌷 *उत्तरायण / सूर्य मंत्र* 🌷
🙏🏻  *सूर्य मंत्र है ..*
🌷  *ॐ ध्रीं सूर्य आदित्येम् ।*
🙏🏻 *इसका जप करें । वो ब्रह्मवेत्ता महाव्याधि और भय, दरिद्रता और पाप  से मुक्त हो जाता है ।*
🌞 *सूर्य देव का मूल मंत्र है --*
🌷 *ॐ ह्रां ह्रीं सः सूर्याय नमः ।*
🙏🏻 *ये पद्म पुराण में आता है ....*
🌞 *सूर्य नमस्कार करने से ओज, तेज और बुद्धि की बढोत्तरी होती है |*
🌷 *ॐ सूर्याय नमः ।*
🌷 *ॐ रवये नमः ।*
🌷 *ॐ भानवे  नमः ।*
🌷 *ॐ  खगाय नमः ।*
🌷 *ॐ अर्काय नमः ।*
🙏🏻 *सूर्य नमस्कार करने से आदमी ओजस्वी, तेजस्वी और बलवान बनता है इसमें प्राणायाम भी हो जाते हैं ।*
💥 *विशेष -15 जनवरी 2020 बुधवार को मकर संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से सूर्यास्त तक ) है ।*
           🌞 *~ हिन्दू - पंचांग ~*
🌷 *मकर संक्रांति* 🌷
🌷 *नारद पुराण के अनुसार*
*“मकरस्थे रवौ गङ्गा यत्र कुत्रावगाहिता । पुनाति स्नानपानाद्यैर्नयन्तीन्द्रपुरं जगत् ।।”*
🌞 *सूर्य के मकर राशिपर रहते समय जहाँ कहीं भी गंगा में स्नान किया जाय , वह स्नान - पान आदि के द्वारा सम्पूर्ण जगत्‌‍ को पवित्र करती और अन्त में इन्द्रलोक पहुँचाती है।*
🌷 *पद्मपुराण के सृष्टि खंड अनुसार मकर संक्रांति में स्नान करना चाहिए। इससे दस हजार गोदान का फल प्राप्त होता है। उस समय किया हुआ तर्पण, दान और देवपूजन अक्षय होता है।*
🌷 *गरुड़पुराण के अनुसार मकर संक्रान्ति, चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर गयातीर्थ में जाकर पिंडदान करना तीनों लोकों में दुर्लभ है।*
👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन लक्ष्मी प्राप्ति व रोग नाश के लिए गोरस (दूध, दही, घी) से भगवान सूर्य, विपत्ति तथा शत्रु नाश के लिए तिल-गुड़ से भगवान शिव, यश-सम्मान एवं ज्ञान, विद्या आदि प्राप्ति के लिए वस्त्र से देवगुरु बृहस्पति की पूजा महापुण्यकाल / पुण्यकाल में करनी चाहिए।*
👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन तिल (सफ़ेद तथा काले दोनों) का प्रयोग तथा तिल का दान विशेष लाभकारी है। विशेषतः तिल तथा गुड़ से बने मीठे पदार्थ जैसे की रेवड़ी, गज्जक आदि। सुबह नहाने वाले जल में भी तिल मिला लेने चाहिए।*
🌷 *विष्णु पुराण, द्वितीयांशः अध्यायः 8 के अनुसार*
*कर्कटावस्थिते भानौ दक्षिणायनमुच्यते । उत्तरायणम्प्युक्तं मकरस्थे दिवाकरे ।।*
🌞 *सूर्य के ‪‎कर्क‬ राशि में उपस्थित होने पर ‪‎दक्षिणायन‬ कहा जाता है और उसके ‪मकर ‬राशि पर आने से ‪उत्तरायण‬ कहलाता है ॥*
🌷 *धर्मसिन्धु के अनुसार*
*तिलतैलेन दीपाश्च देया: शिवगृहे शुभा:। सतिलैस्तण्डुलैर्देवं पूजयेद्विधिवद् द्विजम्।। तस्यां कृष्ण तिलै: स्नानं कार्ये चोद्वर्त्नम तिलै: . तिला देवाश्च होतव्या भक्ष्याश्चैवोत्तरायणे*
👉🏻 *उत्तरायण के दिन तिलों के तेल के दीपक से शिवमंदिर में प्रकाश करना चाहिए , तिलों सहित चावलों से विधिपूर्वक शिव पूजन करना चाहिए. ये भी बताया है की उत्तरायण में तिलों से उबटना, काले तिलों से स्नान, तिलों का दान, होम तथा भक्षण करना चाहिए .*
🌞 *अत्र शंभौ घृताभिषेको महाफलः . वस्त्रदानं महाफलं*
👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन महादेव जी को घृत से अभिषेक (स्नान) कराने से महाफल होता है . गरीबों को वस्त्रदान से महाफल होता है .*
🌞 *अत्र क्षीरेण भास्करं स्नानपयेव्सूर्यलोकप्राप्तिः*
👉🏻 *इस संक्रांति को दूध से सूर्य को स्नान करावै तो सूर्यलोक की प्राप्ति होती है .*
🌷 *नारद पुराण के अनुसार “क्षीराद्यैः स्नापयेद्यस्तु रविसंक्रमणे हरिम् । स वसेद्विष्णुसदने त्रिसप्तपुरुषैः सह ।।”*
🌞 *जो सूर्यकी संक्रान्तिके दिन दूध आदिसे श्रीहरिको नहलाता है , वह इक्कीस पीढ़ियोंके साथ विष्णुलोक में वास करता है।*

*मेष राशि*
 *के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।*

*आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।*
*वृषभ राशि*
 *के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।*

*आज का भविष्य : शत्रु परेशान करेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है।* *लोगों के बहकावे में न आएं। कुसंगति से हानि होगी। भाइयों से बिगाड़ हो सकती है। अपेक्षित काम समय पर पूर्ण नहीं होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।*बाकी सामान्य रहेगा।*

*मिथुन राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।*

*आज का भविष्य : परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा।* *वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का काम आज ही करें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।* *कोर्ट व कचहरी के काम सुलझेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।*

*कर्क राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा बांटें।*

*आज का भविष्य : भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीदी की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे।*  *चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।*उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।*
*सिंह राशि*
 *के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।*

*आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। समय पर कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में गति आएगी।*

*कन्या राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।*

*आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। बेवजह तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। थकान रहेगी। अपनों के व्यवहार से दु:ख होगा। जोखिम न उठाएं।*

*तुला राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।*

*आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा। मातहत सहयोग करेंगे। लाभ होगा।*

*वृश्चिक राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की मदद करें।*

*आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मेलजोल बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी*
*धनु राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा बांटें।*

*आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी*
*मकर राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।*

*आज का भविष्य : अपरिचितों पर अतिविश्वास कोई बड़ा नुकसान दे सकता है। घर में कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। घर में तनाव रह सकता है।* *व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय ठीक-ठीक रहेगी। प्रमाद न करें।*

*कुंभ राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।*

*आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ी बाधा होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।*

*मीन राशि*
*के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।*

*आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय में वृद्धि होगी।* *ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।* *जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें*
*जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।*

*शुभ दिनांक : 6, 15, 24*

*शुभ अंक* : *6*, *15,* *24*33, 42, 51, 69, 78
*शुभ वर्ष :  2021  2022, 2026*
 
*ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी*

*शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी* *कैसा रहेगा यह वर्ष*
*लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है।* *जो विद्यार्थी सीए की* *परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।*
🙏🙏🙏🙏🙏
*पंडित विष्णु जोशी*
🌷🌹🌷🌹🌹🌷