भाजपा की शक्तिनगर मंडल कार्यकारिणी घोषित होते ही धधकने लगी विद्रोह कि आग,,!!*




 *शक्तिनगर* ::- भाजपा  मंडल शक्तिनगर कार्यकारिणी का गठन होते ही पद से वंचित रहे तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने विद्रोह शुरू कर दिया है बीते गुरुवार को का करना पदाधिकारियों ने एक बैठक लेकर नवीन कार्यकारिणी के प्रति विरोध जताते हुए वरिष्ठ नेतृत्व पर सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया है
                इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने एक स्वर से सामूहिक इस्तीफे की बात करते हुए क्षेत्रवाद एवं जातिवाद अपनाने का आरोप भी लगाया है
           उल्लेखनीय है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय परियोजनाओं में रोजी रोजगार कि अपेक्षा लेकर संगठन में समर्पित भाव से काम करने वाले तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारियों कि उपेक्षा होती रही है वही भारी भरकम राशि देकर पद पाने वाले लोग मनमानी करते हैं लिहाजा विद्रोह की आग बढ़ती ही जा रही है
       इस मामले को लेकर अंचल में खासा चर्चाओं का बाजार गर्म है