जानिए कुल कितने देवी-देवता हैं-के सी शर्मा

ऐसी मान्यता है कि हिंदू देवी देवताओं की संख्या 33 या 36 करोड़ है। वेदों में देवताओं की संख्या 33 कोटी बताई गई है। कोटी का अर्थ प्रकार होता है जिसे लोगो ने या पंडितो ने 33 करोड़ कर दिया है। हालांकि प्रमुख 33 देवी देवताओं के अलावा भी अन्य कई देवदूत हैं जिनके अलग अलग कार्य हैं और जो मानव जीवन को किसी ना किसी रूप में प्रभावित करते हैं। इनमे से कई ऐसे देवता हैं जो आधे पशु और आधे मानव रूप में हैं। आधे सर्प और आधे मानव रूप में हैं।

माना जाता है कि सभी देवी और देवता धरती पर अपनी शक्ति से कहीं भी आया जाया करते थे। यह भी मान्यता है कि संभवत: मानवों ने इन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखा है और इनको देख कर ही इनके बारे में लिखा है।