deepak tiwari कोरोना महामारी को नजरअंदाज कर विंध्याचल धाम में जुटा आस्था का सैलाब

मिर्जापुर.उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित विंध्याचल मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों का मेला लगा हुआ है। कोरोना महामारी के बीच यहां आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है। मंदिर में मंगला आरती के साथ विंध्याचल धाम में नवरात्रि पर आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त मां के दरबार में देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए हैं।
विन्ध्याचल धाम में लगी भक्तों की भीड़। यहां लोग यूपी के अलावा कई राज्यों से दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं।
विंध्य पर्वत पर विराजमान मां के धाम में सूर्य की पहली किरण पड़ती है। गंगा नदी के तट पर विराजमान माता नवरात्रि के नौ दिनों में नौ स्वरूपों में दर्शन देकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। विंध्य पर्वत के तीन कोण पर महाकाली, महासरस्वती और माता विंध्यवासिनी महालक्ष्मी के स्वरूप में विराजमान हैं।
विन्ध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।
मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान हालांकि कुछ ही लोग मास्क लगाए नजर आए।