नोएडा में जिला प्रशासन ने 8 प्राइवेट टैक्सियों को किया सीज जाने क्यों

गौतम बुद्ध नगर जनपद के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी गण निरंतर रूप से कार्यवाही प्रस्तावित कर रहे हैं। इस क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, परिवहन विभाग के अधिकारी गण तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से एक अभियान संचालित किया गया, जिसके दौरान महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से 8 टैक्सियों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। संबंधित टैक्सियों द्वारा अनाधिकृत रूप से हाईवे पर सवारी बैठाने का कार्य किया जा रहा था। नगर मजिस्ट्रेट नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जनपद में आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से जारी रहेगा और जिसके द्वारा भी यातायात नियमों को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा उनके विरूध्द भी इसी प्रकार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।