Tapnewsindia

Hindi News Today News Top News City News

Breaking news

गूगल सर्च इंजन

नागपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नागपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

1:55 pm

देश का सबसे बड़ा 24 इंच का संतरा:deepak tiwari

नागपुर में देश का सबसे बड़ा संतरा मिलने के दावा ऋतु मल्होत्रा नाम की ट्विटर यूजर ने किया है। उन्होंने संतरे की कुछ तस्वीरों को भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ऋतु का दावा है कि यह संतरा उनके दोस्त के फार्म पर उगाया गया है।
रितु के मुताबिक, इस संतरे का आकार 24 इंच चौड़ा और 8 इंच ऊंचा है। वहीं, इसका वजन 1.425 किग्रा है। जांच में सामने आया है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अबतक का सबसे बड़ा संतरा उगाने का दावा 22 जनवरी 2006 में अमेरिका में किया गया था। उस संतरे का आकार 25 इंच था। यह संतरा पैट्रिक फील्डर नाम के शख्स के बगीचे में पैदा हुआ था।
इस संतरे की चौड़ाई तकरीबन 24 इंच है।इस संतरे की उंचाई 8 इंच है।इस संतरे का वजन 1.4 किलोग्राम है।

शनिवार, 19 सितंबर 2020

3:41 am

10 रुपए में चार डोसे बेचने वाली 61 साल की शारदा चोरगाडे़ को लोग कहते हैं डोसा अज्जी: deepak tiwari

नागपुर की शारदा चौरगाड़े जब भी किसी मुश्किल में होती हैं तो खुद को बस ये कहकर समझाती हैं कि सब अच्छा ही होगा। उनकी सोच सकारात्मक उस वक्त भी बनी रही जब उन्होंने शादी के बाद पति के अत्याचार सहे, मां के गुजर जाने के बाद अकेलापन देखा और कई दिन भूखे रहकर गुजारे।
61 साल की शारदा ने सात साल पहले अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए डोसे बनाकर बेचने की शुरुआत की थी। लोग उन्हें प्यार से डोसा अज्जी कहते हैं। जब उन्होंने अपना काम शुरू किया था तभी से वे दो रुपए में एक डोसा बेचती थीं। जब लोग उनसे इतनी कम कीमत में डोसे बेचने ने की वजह पूछते तो वह हंसने लगतीं।
वे कहतीं मैंने इतनी गरीबी देखी है कि कई बार मैं और मेरा बेटा दोनों भूखे सोते थे। मैं जानती हूं कि भूख क्या होती है। जब हमें भूखे रहना पड़ता है तो दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है।
वे अपना घर खुद अपने दम पर चलाती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि वे अन्य लोगों की तुलना में अच्छा कमा लेती हैं। इसलिए दूसरों की मदद के तौर पर वे उन्हें कम पैसों में डोसा खिलाना पसंद करती हैं। शारदा अपने डोसा स्टॉल के जरिये मजदूरों और स्कूल के बच्चों को ताजा और गर्म डोसा खिलाना चाहती हैं।

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

7:29 am

विश्व ब्राह्मण महापरिषद की कोर कमेटी की बैठक नागपुर में संपन्न






नागपुर संगठन को मजबूत करने हेतु निर्णय पारित हुए,उपस्थित पदाधिकारियो का विवरण । केंद्रीय माननीय सड़क भू परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी महोदय से शिष्टाचार बस पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
1.श्री सागर पाण्डे राष्ट्रीय अध्यक्ष
2.ए के चौबे राष्ट्रीय महासचिव
3.डॉ हेमंत ई. दिक्षित राष्ट्रीय कार्य.अध्यक्ष
4.प्रबोध एम देशपांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
5.महेंद्र पांडेय मध्य प्रदेश अध्यक्ष
6.श्री दिगम्बर राजहंस
7.विजय राजहंस नारी शक्ति उपाध्यक्ष
8.श्री धर्मेश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
9.सुवर्णा देश पाण्डे नारी शक्ति
10.श्री राम कुमार दुबे विधि सलाहकार महाराष्ट्र
11.श्रीमती श्यामला दीक्षित
12.संजय देश पाण्डे प्रभारी
13.संतोष पटेलकर समन्वय
14.संजीव कुलकर्णी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र