Tap news india

Hindi news ,today news,local news in india

Breaking news

गूगल सर्च इंजन

Showing posts with label बिल्सी. Show all posts
Showing posts with label बिल्सी. Show all posts

Saturday, 9 April 2022

06:15

बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई अशोकष्टमी TNI


बिल्सी-बदायूँ रोड स्तिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एव पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बिल्सी ममता शाक्य के आवास पर आज सम्राट अशोक महान की  जयन्ती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित व पुष्पर्पित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया ममता शाक्य ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे सम्राट अशोक।इनका पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय था। उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 प्राचीन भारत में था। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखण्ड भारत पर राज्य किया है तथा उनका मौर्य साम्राज्य उत्तर में हिन्दुकुश, तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी, सुवर्णगिरी पहाड़ी के दक्षिण तथा मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश, पाटलीपुत्र से पश्चिम में अफ़गानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक पहुँच गया था। सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का सम्पूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यान्मार के अधिकांश भूभाग पर था, यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है।एम एस पी पार्टी के अध्यक्ष इतवारी लाल शाक्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं। सम्राट अशोक ही भारत के सबसे शक्तिशाली एवं महान सम्राट है। सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक' कहा जाता है, जिसका अर्थ है - ‘सम्राटों के सम्राट’, और यह स्थान भारत में केवल सम्राट अशोक को मिला है। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है। सम्राट अशोक ने संपूर्ण एशिया में तथा अन्य आज के सभी महाद्विपों में भी बौद्ध पन्थ का प्रचार किया। सम्राट अशोक के सन्दर्भ के स्तम्भ एवं शिलालेख आज भी भारत के कई स्थानों पर दिखाई देते है। इसलिए सम्राट अशोक की ऐतिहासिक जानकारी एन्य किसी भी सम्राट या राजा से बहुत व्यापक रूप में मिल जाती है। सम्राट अशोक प्रेम, सहिष्णूता, सत्य, अहिंसा एवं शाकाहारी जीवनप्रणाली के सच्चे समर्थक थे, इसलिए उनका नाम इतिहास में महान परोपकारी सम्राट के रूप में ही दर्ज हो चुका है।रामेश्वर शाक्य, डॉ बी पी मौर्य राकेश शाक्य दिलीप धनगर ने भी अपने विचार रखे। संचालन एडवोकेट श्योराज शाक्य ने किया।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य निहाल मौर्य राजेन्द्र शाक्य डॉ अरविंद शाक्य के पी शाक्य पप्पू मौर्य कवीन्द्र सक्सेना शिवकुमार माहेश्वरी अजय बंगाली नरेश शाक्य राममूर्ति मौर्य रघुवर दयाल   महिपाल शाक्य के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Monday, 4 April 2022

10:25

बच्चे इस देश का सुनहरा भविष्य : हरीश शाक्य


बिल्सी आज प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ श्रावस्ती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जिसका लाइव प्रसारण जगह जगह देखा गया। विकास खण्ड अम्बियापुर के गॉव खैरी में विधायक हरीश शाक्य ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। और स्कूली बच्चों के साथ मिड्डे- मील का भोजन भी किया।
श्री शाक्य ने छात्र- छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार निरंतर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल को बेहतर बनाने के लिए  संकल्पबद्ध है। सभी विधालयों का सौंदर्यीकरण कराकर छात्र-  छात्राओं को उपहार बतौर दिया है। योगी सरकार ने मुफ़्त ड्रेस, किताबें, मिड्डे मील देकर सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक किया है। उन्होंने छात्रों से कहा आप इस देश का भविष्य हो, आप पूरी लग्न और मेहनत से पढ़ाई करके आगे बढ़े, मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित नीरज मोहित उपाध्याय रामगोपाल शाक्य विष्णु दयाल रामबहादुर कौशल तोमर अशोक गुप्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Sunday, 11 April 2021

18:16

भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी के कार्यालय का मंत्री ने किया उद्घाटन

बिल्सी । रिसौली में भाजपा के पंचायत जिला पंचायत प्रत्याशी सत्यवीर सिंह रिसौली वार्ड 30 से प्रत्याशी के चुनाव प्रचार कराने के लिए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। भाजपा राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने फीता काटकर उदघाटन किया। 

उद्घाटन के दौरान भाजपा मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए लोगो से अपील की है।साथ ही कहा कि जब देश व प्रदेश की सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। रिसौली वार्ड 30 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सत्यवीर सिंह ने मौजूद समर्थकों के बीच में कहा कि मैं इस क्षेत्र का बेटा हूं।साथ ही अपने कर्तव्यों का पालन जनता के बीच में करता आ रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा । मेरा पूरा भरोसा है कि वार्ड संख्या 30 की जनता मुझे अपना  वोट देकर भारी मतों जीताएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक  जिला अध्यक्ष अशोक भारती ,  दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह  जिला महा मंत्री अरुण प्रकाश जिला मंत्री  कौशल शास्त्री दुष्यंत शर्मा ओमवीर सिसोदिया मंगली राम शर्मा  धर्मेंद्र सिसोदिया राजीव राणा यादराम शाक्य अतुल नागेंद्र मुकेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।