Tapnewsindia

Hindi News Today News Top News City News

Breaking news

गूगल सर्च इंजन

मौनी अमावस्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मौनी अमावस्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

7:17 pm

24 जनवरी मौनी अमावस्या पर विशेष



*मौनी अमावस्या पर विशेष*
🌻🌞🌺🌹
*किसी भी अमावस्या पर जो किसी का दिया हुआ मुफ़्त मे खाए तो खाने वाले का एक माह का पुण्य नस्ट हो जाता है
*पंडित विष्णु जोशी
🌞
*मौनी अमावस्या को मौन रहकर स्नान करे फ़िर कुछ दान कर आशीर्वाद ले बाद मे  पित्रो को ध्यान कर जल अर्पण करे*
🙏
🌞🌹🌷🌺🍀
*माघ मास की मौनी अमावस्या का व्रत एवं शुभ मुहूर्त*हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं। वर्ष 2020 में यह अमावस्या 24 जनवरी दिन शुक्रवार को पड़ रही है।  इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए और गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों, जलाशय अथवा कुंड में स्नान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस दिन मौन रहकर व्रत करने वाले व्यक्ति को मुनि पद की प्राप्ति होती है। माघ मास में होने वाले स्नान का सबसे महत्वपूर्ण पर्व अमावस्या ही है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। माघ अमावस्या पर मौन रहने का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं यदि मौन रहना संभव न हो तो अपने मुख से कटु वचन न बोलें। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है और अमावस्या के दिन चंद्र दर्शन नहीं होते हैं। इससे मन की स्थिति कमजोर रहती है। इसलिए इस दिन मौन व्रत रखकर मन को संयम में रखने का विधान बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव दोनों की पूजा का विधान है। मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त आरम्भ - जनवरी 24, 2020 को 02:19:25 से मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त समाप्त - जनवरी 25, 2020 को 03:13:36 तक*
🌻🍥🍢🌺🌹🌷
*सभी  मित्रों को  पंडित विष्णु जोशी का राम राम*